लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निरसा में आला अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण

 रिपोर्ट -पवन मोदी 





 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ (निरसा)  जियाउल अंसारी ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया l निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव के मद्देनज़र निरसा पॉलिटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त संख्या में ईवीएम समेत अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है l धनबाद पुलिस द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है l

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ (निरसा)  जियाउल अंसारी स्ट्रांग रूम पहुंचे, जहाँ उन्होंने सीसीटीवी सर्विलांस रूम सहित सुरक्षा पोस्ट का निरीक्षण किया l इस दौरान अधिकारियों  ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने को कहा l

जांच दल में निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मानिक बाखला,  विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ (निरसा) जियाउल अंसारी, निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, निरसा अंचल अधिकारी इन्द्र लाल ओहदार,  निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद थे l