भाजपा का संभल में बूथ सम्मलेन ,यूपी सरकार के मंत्री धर्मवीर रहे मौजूद

 रिपोर्ट -रतनदीप शर्मा-हरिओम तोमर 






आज भारतीय जनता पार्टी 8 सम्भल लोकसभा, संभल विधानसभा में प्रेम शंकर वाटिका, हल्लू सराय, संभल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ, जिसमें मुख्य अथिति धरमवीर सिंह प्रजापति होमगार्ड एवम नागरिक सुरक्षा मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार )उत्तर प्रदेश सरकार ने बूथ सम्मेलन की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  पंकज गुप्ता  ने कहा कि हमारे बूथ के मैनेजमेंट से ही हमारी विजय श्री का रास्ता खुलता है। राजेश सिंघल जी ने कहा मैं सभी कार्यकर्ताओं एवम बूथ के पदाधिकारियों का सम्मान करता हूं। इस बार मोदी जी की लहर में संभल में कमल खिलेगा और हमे ज्यादा से ज्यादा संख्या में बोट डालकर परमेश्वर लाल सैनी जी को जितना होगा। हमे 95 प्रतिशत मतदान करना होगा।  राकेश सिंह जी ने कहा कि आज विपक्ष के पास तो कुछ कहने के लिए नहीं बचा। जन जन जन तक हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं  का लाभ जनता ने लिया है। हमारी सरकार ने हर वर्ग को योजनाओ का लाभ दिया है बिना किसी भेदभाव के सभी को योजनाओ का लाभ मिला है। लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी  ने कहा कि मैं तो सदैव एक कार्यकर्त्ता  की तरह ही कार्य करता रहूंगा। संभल के विकास के लिए में कोई कसर नहीं छोडूंगा इस बार संभल में कमल खिलेगा। यह सब आपकी ही मेहनत से होगा। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। यूपी सरकार में मंत्री धरमवीर सिंह प्रजापति जी ने  बूथ अध्यक्षो को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की बजह से आपके परिश्रम एवम प्रयासों से देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका बिस्वास के साथ कार्य किया है। इस बार भरोसा नहीं ,अबकी बार मोदी जी की गारंटी है, जो विकास पिछले 10 वर्षो में  किया गया है, उससे पूरे देश में आज मोदी जी की लहर दौड़ रही है।  समाजवादी की सरकार में माफिया व गुंडों का राज था, लेकिन आज  ऐसा नहीं है। आज रामराज है और बिना किसी डर के जनता आज जान रही है कि यह केवल मोदी जी व योगी जी के राज में संभव है।  बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुखों के साथ में दिन रात मेहनत करते हैं। आपकी पहचान भारतीय जनता पार्टी है। शत प्रतिशत हमारे बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ के लाभार्थियों से संपर्क करके अपने बूथ पर पहले से अधिक मत लेकर पार्टी के लिये विजय श्री दिलाएंगे। जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह  ने कहा कि हमे अबकी बार 400 पार करना है।  यह तभी संभव है , जब हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाकर अपना वोट प्रतिशत बड़ाने का प्रयास करेंगे। हमे इस बार 2014  की तरह संभल में कमल खिलाकर परमेश्वर लाल सैनी को सांसद बनाना है।  इसके लिए हमे घर घर जाकर संपर्क करना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह जी ने तथा संचालन विधान सभा सह संयोजक गोपाल शर्मा ने किया। इस दौरान सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी राकेश चौहान , लोकसभा संयोजक पंकज गुप्ता , सह संयोजक भुवनेश राघव , क्षेत्रिय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल , जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर अनामिका यादव आदि के साथ ही सक्ति केंद्र संयोजक, सक्ति केंद्र प्रभारी सहित लोग उपस्थित रहे।