शताक्षी महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व जरूरी सामान वितरित

 रिपोर्ट -पवन मोदी 



ईसीएल खदान वाले इलाकों में काम करने वाली सामाजिक संस्था शताक्षी महिला मंडल की ओर से आगामी 

दुर्गापूजा को देखते हुए  डिशरगढ़ स्थित झालबागन क्लब में अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पंडा के निर्देशन में आसपास 

के 492 जरूरतमंद श्रमिकों को उपयोगी सामान एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया | ईसीएल मुख्यालय, 

सैंक्टोरिया अस्पताल, ईसीएल कॉलोनी, एवं गेस्ट हाउस में कार्यरत सभी श्रमिकों, सफाई कर्मियों  एवं अन्य 

जरूरतमंद लोगों को बेडशीट, मच्छरदानी, गमछा एवं महिला श्रमिकों को मच्छरदानी, साड़ी, सुहाग सामग्री के 

साथ-साथ सभी को लड्डू के पैकेट दिए गए ।

इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल  की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पंडा ने सभी को दुर्गा पूजा की

शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जिंदगी की कामना की तथा महिलाओं को

आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी ,साथ ही प्रौढ़ शिक्षा को प्रोत्साहन देने की

बात कही।

यहाँ बता दें कि शताक्षी महिला मंडल  ईसीएल ऑफ़िकर्स वाईफ्स एसोसिएशन 

एक सामाजिक संस्था है, वर्षों से गरीब व जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है और उनका जीवन स्तर ऊपर 

उठाने के लिए प्रयासरत है। 

इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पंडा, उपाध्यक्षा श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, श्रीमती 

प्रीति सिंह, श्रीमती संचिता रॉय सहित सचिव श्रीमती पल्लवी सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम पंकज एवं श्रीमती 

सुनीता चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती कुमुद शर्मा, श्रीमती मुनमुन चैटर्जी, श्रीमती सुषमा झा खवारे, एवं मुख्यालय 

की अन्य सदस्या मौजूद थी।