सामाजिक संस्था शताक्षी महिला मंडल द्वारा गरीबों को राशन व जरुरत के दूसरे सामान वितरित।

  रिपोर्ट -पवन मोदी 

     

 


शताक्षी महिला मंडल द्वारा आज मुग्मा एरिया आफिसर क्लब  में गोपालपुर पंचायत के आसपास रहने वाले 45 असहाय गरीबों के बीच खाद्य सामग्री एवम दूसरे सामानों का वितरण किया गया। जिसे बारी-बारी कर लाभुकों को दिया गया। जानकारी देते हुए मुग्मा एरिया शाखा की अध्यक्षा सीमा मिश्रा ने बताया कि शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति पुष्पिता पंडा के निर्देशानुसार आज मुगमा एरिया आफिसर क्लब  में जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री चावल, आटा, मसूर दाल, चीनी, सोयाबीन एवं टार्च का वितरण किया गया है। चूंकि बरसात के दिनों में सांप बिच्छू बाहर निकलते हैं इससे बचाव के लिए इस बार टॉर्च विशेष रूप से दी गई है ,ताकि लोग बाहर निकले तो अपने साथ टॉर्च लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था लगातार पिछले चार वर्षों से आसपास के गरीब असहाय लोगों के बीच इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है। इसी के मद्देनजर आज असहाय ग्रामीणों के बीच खादय सामग्री एवम जरूरतमंद सामान का वितरण किया गया। जिससे कि उन लोगों को मदद मिल सके। इस मौके पर सताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा की रश्मि रामा, राखी श्रीवास्तव, अमिता सिंह, पूनम पांडे, सुगम भूषण मौजूद थी।