धनबाद में छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा टीम पहुंचीं धनबाद,एसडीएम के तबादले में मांग।

 धनबाद कोयलांचल में इंटर की छात्राओं और भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज रांची से भाजपा की चार सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची, जिसमें पूर्व मंत्री सीपी सिंह पूर्व मंत्री अमर बावरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अन्य दो के साथ-साथ धनबाद के निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज्य सिन्हा के साथ काफी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।  प्रेस वार्ता को संबोधित करने से पहले सभी भाजपा नेता लाठीचार्ज में घायल भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी मिलने के लिए एसएन एमएमसीएच धनबाद पहुंचे, जहां  उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में विधि व्यवस्था का खतरा उत्पन्न हो गया है झारखंड सरकार विधि व्यवस्था को सुधार नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि खासकर धनबाद में विधि व्यवस्था की  स्थिति  काफी गंभीर है।  इस मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि एसडीएम सुरेंद्र कुमार पहले से ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हम लोग ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को जल्द ही तबादला करने की मांग करते हैं ,साथ ही कहा कि लाठीचार्ज में कुछ ऐसे छात्राएं हैं जो बुरी तरह से घायल हो गई और उनका कहना है कि यदि उन छात्राओं को न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करने को मजबूर होगी।