तेजस्विनी परियोजना से जुड़ी लड़कियां आपस में भिड़ीं, कई घायल




रिपोर्ट - पवन मोदी 

गणतंत्र  दिवस के मौके पर कल धनबाद की  निरसा मध्य पंचायत में तेजस्विनी परियोजना में पदों को लेकर परियोजना से जुड़ी लड़कियां ही आपस में भिड़ गईं , जिसमें दोनों पक्षों की  कई गंभीर रूप से घायल हो गईं , जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। एक पक्ष की लड़कियों का आरोप है कि इस विवाद में पंचायत के मुखिया की भूमिका है और वो दूसरे पक्ष की लड़कियों को शह दे रहे हैं।  उधर दूसरे पक्ष की लड़कियों का कहना है कि एक घर की 2  लड़कियों को परियोजना में अहम् पद दे दिए गए। जब उन्होंने विरोध किया , तो इस पर उनके विरोधी पक्ष की लड़कियां झगड़ने लगीं।  उधर पंचायत के मुखिया खुद पर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं।