बाबूलाल मरांडी के निरसा पहुँचने पर भव्य स्वागत , कहा हेमंत सरकार सभी मोर्चों पर फेल

 रिपोर्ट - पवन मोदी 

झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के धनबाद जिला ग्रामीण पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर निरसा भाजपा विधायक के साथ ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।  निरसा के डांगापाड़ा में एक सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की राज्य की हेमंत सरकार सभी मोर्चो पर फेल है।  राज्य में कानून व्यवस्था लचर है।  अपराधिओं का बोलबाला है। विकास कार्य ठप हैं।  अगर कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है , तो उसकी आवाज बंद कर दी जाती है या फिर उसे जेल में ठूंस दिया जाता है।